Monday, May 25, 2026
spot_img
Homeजयनगरनेपाल सरकार का बंपर ऑफर: रील और व्लॉग बनाने वालों की चमकी...

नेपाल सरकार का बंपर ऑफर: रील और व्लॉग बनाने वालों की चमकी किस्मत, फ्री में घूमने और पैसे कमाने का सुनहरा मौका!

नेपाल अब भारतीय सोशल मीडिया स्टार्स के जरिए अपने पर्यटन को बढ़ावा देने की तैयारी कर रहा है. नेपाल दूतावास ने भारतीय व्लॉगर्स, पॉडकास्टर्स और कंटेंट क्रिएटर्स को नेपाल घूमने और वहां का प्रचार करने के लिए खास न्योता दिया है. इस ट्रिप का मकसद नेपाल की खूबसूरती, संस्कृति और धार्मिक जगहों को भारत में ज्यादा लोकप्रिय बनाना है. भारत में मौजूद नेपाल के दूतावास ने बुधवार को एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर आवेदन प्रक्रिया और पात्रता (एलिजिबिलिटी) से जुड़ा दो पन्नों का डॉक्यूमेंट जारी किया.

दूतावास ने कहा, “भारतीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, व्लॉगर्स और पॉडकास्टर्स से नेपाल के परिचयात्मक दौरे के लिए आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं.” डॉक्यूमेंट में कहा गया है कि नेपाल पांच भारतीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और व्लॉगर्स का चयन करेगा. ये लोग नेपाल जाकर वहां की प्राकृतिक खूबसूरती, सांस्कृतिक विरासत, धार्मिक स्थलों, मेहमाननवाजी और पर्यटन स्थलों का अनुभव करेंगे और उनका प्रचार करेंगे.

इस पहल के जरिए नेपाल अपने धार्मिक और आध्यात्मिक स्थलों को भी प्रमोट करना चाहता है और भारतीय बाजार के लिए असली और भरोसेमंद डिजिटल कंटेंट तैयार करना चाहता है. डॉक्यूमेंट में कहा गया है कि आवेदन करने वाले लोग भारतीय नागरिक या भारत में रहने वाले डिजिटल कंटेंट क्रिएटर होने चाहिए।

उनकी मौजूदगी यूट्यूब, इंस्टाग्राम, फेसबुक, एक्स या किसी दूसरे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सक्रिय होनी चाहिए. साथ ही उन्हें जिम्मेदार पर्यटन और सांस्कृतिक संवेदनशीलता से जुड़े नियमों का पालन करने के लिए तैयार रहना होगा. दूतावास के अनुसार आवेदकों के पास ट्रैवल, संस्कृति, अध्यात्म, लाइफस्टाइल, एडवेंचर, वेलनेस, फूड या पर्यटन से जुड़ा कंटेंट बनाने का अनुभव होना चाहिए. उनके पास अच्छे और एक्टिव फॉलोअर्स  भी होने चाहिए, खासकर भारतीय यात्रियों के बीच.

इसके अलावा उन्हें अच्छी क्वालिटी के वीडियो, रील्स, पोस्ट, स्टोरी या व्लॉग बनाने में सक्षम होना चाहिए. चुने गए लोगों को नेपाल यात्रा के अपने अनुभव के आधार पर ट्रैवल व्लॉग, रील्स, शॉर्ट्स, स्टोरी, पॉडकास्ट और पोस्ट बनाने होंगे, जिनमें नेपाल की प्राकृतिक, सांस्कृतिक और धार्मिक खासियतों को दिखाया जाएगा.

दूतावास ने कहा कि चयन कंटेंट की क्वालिटी, पुराने काम, दर्शकों की संख्या और उनकी भागीदारी, क्रिएटिविटी, कहानी सुनाने की क्षमता, पेशेवर छवि और अंग्रेजी, हिंदी या भारतीय क्षेत्रीय भाषाओं में लोगों तक अच्छे से पहुंचने की क्षमता के आधार पर होगा. अप्लाई करने वालों से नेपाल यात्रा में दिलचस्पी और भारत में नेपाल को प्रमोट करने के लिए अपने कंटेंट आइडिया के बारे में छोटा बयान (शॉर्ट स्टेटमेंट) भी मांगा गया है.

दूतावास ने कहा कि आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 30 मई है.

दूतावास के मुताबिक इस यात्रा से ऐसा डिजिटल कंटेंट तैयार होगा जो भारतीय पर्यटकों को छुट्टियां मनाने, तीर्थ यात्रा, एडवेंचर, वेलनेस और फैमिली ट्रिप के लिए नेपाल आने के लिए प्रेरित करेगा. इस ट्रिप का मकसद नेपाल को भारतीय यात्रियों के लिए एक “करीबी, आसान और स्वागत करने वाली जगह” के रूप में पेश करना है. इसके तहत नेपाल के पहाड़, झीलें, विरासत स्थल, मंदिर, स्तूप, त्योहार, खाना और स्थानीय संस्कृति को दिखाया जाएगा.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments